बैडमिंटन: इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में अकाने यामागुची के हाथों हारी पीवी सिंधु
ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का इस साल पहला खिताब जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया. पांचवीं सीड सिंधु को रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के हाथों 15-21, 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी. यामागुची ने 51 मिनट में यह मुकाबला जीता.

सिंधु की यामागुची के हाथों यह पांचवीं हार है. दोनों खिलाड़ी अब तक करियर में 15 बार आमने-सामने हो चुकी है और सिंधु अभी भी 10-5 की रिकॉर्ड बनाए हुई है. पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी की शुरूआत दमदार रही और एक समय स्कोर 8-8 से बराबर था. इसके बाद, सिंधु ने 11-8 से बढ़त बना ली.
यह भी पढ़ें- बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू ने से खेल साम्रगी बनाने वालि लि निंग से 50 करोड़ रुपये किया एग्रीमेंट
चौथी सीड जापानी खिलाड़ी ने हालांकि, दमदार वापसी की और सिंधु को कोई मौका न देते हुए 21-15 से गेम जीत लिया. दूसरे गेम में भी सिंधु ने यामागुची को टक्कर दी, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाई.
सिंधु का इस साल यह पहला फाइनल था. वह इस साल मार्च में इंडिया ओपन और अप्रैल में सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी. सिंधु अब जापान ओपन में और फिर उसके बाद अगस्त में थाईलैंड ओपन में खेलेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2019 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).