AUS vs SA 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका में लगातार दूसरे वनडे में फ्लॉप हुआ टी20 का सुपरस्टार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेली गई थी. टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस वनडे सीरीज में अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं.

डेवाल्ड ब्रेविस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 22 अगस्त : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेली गई थी. टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस वनडे सीरीज में अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं. डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में तूफानी शतक लगाया था. मात्र 56 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 125 रन की पारी उनके बल्ले से निकली थी. इसके बाद तीसरे टी20 में भी उन्होंने 26 गेंद पर 6 छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली.

दो दमदार पारियों के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू का मौका दिया. ब्रेविस ने वनडे करियर की शुरुआत दमदार की पहले मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन इसके अगले ही गेंद पर वह आउट हो गए. शुक्रवार को दूसरे वनडे में भी उनका बल्ला नहीं चला और 5 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों मैचों में उनके पास क्रीज पर रुकने और बड़ी पारी खेलने का समय था, लेकिन वे असफल रहे. यह भी पढ़ें : UPPL 2025 Live Streaming: यूपी प्रीमियर लीग में आज डबल धमाका! जानिए नोएडा किंग्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स और लखनऊ फाल्कन्स बनाम गौर गोरखपुर लायंस मैच का कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

डेवाल्ड ब्रेविस महज 22 साल के हैं. उनका नाम दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी के भविष्य के रूप में लिया जाता है. उनमें फैंस एबी डिविलियर्स का अक्स भी देखते हैं. यही वजह है कि उन्हें 'बेबी एबी' भी कहा जाता है. ब्रेविस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2 टेस्ट, 2 वनडे और 10 टी20 खेले हैं. टेस्ट में 1 अर्धशतक लगाते हुए 84, वनडे में 7 और टी20 में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 318 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में अगर ब्रेविस को मौका मिलता है, तो उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी. नहीं तो, इस फॉर्मेट से उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें