क्रिकेट

Aus vs Ind: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैलम फग्र्युसन ने कहा, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेविड वार्नर बनाएंगे दबदबा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैलम फग्र्युसन ने अनुभवी ओपनर डेविड वार्नर का समर्थन करते हुए कहा है कि वह अगले वर्ष फरवरी-मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में अपना दबदबा बनाएंगे.

Aus vs Ind: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैलम फग्र्युसन ने कहा, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेविड वार्नर बनाएंगे दबदबा
सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (Photo: Twitter)

नई दिल्ली, 31 दिसंबर : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैलम फग्र्युसन ने अनुभवी ओपनर डेविड वार्नर ( David Warner) का समर्थन करते हुए कहा है कि वह अगले वर्ष फरवरी-मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में अपना दबदबा बनाएंगे. फग्र्युसन की यह टिप्पणी वार्नर के मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में 255 गेंदों में शानदार दोहरा शतक बनाने के बाद आई है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 182 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है.

सिडनी में तीसरा और अंतिम टेस्ट हो जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया का अगला कार्यकाल भारत का चार टेस्टों का दौरा होगा. वार्नर ने मेलबर्न टेस्ट में 8000 रनों का आंकड़ा पार किया था. वह इस दौरे में सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे जो भारत का इससे पहले तीन बार टेस्ट दौरा कर चुके हैं. लेकिन वह भारत में अब तक कोई शतक नहीं बना पाए हैं और उनका भारतीय जमीन पर 24.25 का मामूली औसत है. यह भी पढ़ें : Aus vs SA Test Series: दक्षिण अफ्रीका को झटका, थ्यूनिस डी ब्र्यून पारिवारिक कारणों से लौटे स्वदेश

फग्र्युसन ने कहा,"मुझे लगता है कि जो फॉर्म उन्होंने यहां दिखाई है उससे उन्हें लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने का अहसास हो रहा है. मुझे लगता है कि वह शुरूआती चरण में हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे." पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मर्व ह्यूज ने भी फग्र्युसन के विचारों से सहमति जताई और कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि वार्नर का टेस्ट टीम में स्थान खतरे में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).