AUS vs IND: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत के विरुद्ध वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों और टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों ही फॉर्मेट में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, चोट से उबर रहे पैट कमिंस को आराम देने का फैसला लिया गया है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारत के विरुद्ध वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों और टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों ही फॉर्मेट में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, चोट से उबर रहे पैट कमिंस को आराम देने का फैसला लिया गया है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) की वनडे टीम में जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और एडम जांपा जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जबकि आरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन और मैथ्यू कुहनेमन को इस टीम से बाहर रखा गया है.

दूसरी ओर, शेफील्ड शील्ड मैच के चलते टी20 टीम में विकेटकीपर एलेक्स कैरी शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे. वहीं, कलाई में फ्रैक्चर के चलते ग्लेन मैक्सवेल इस टीम से बाहर हैं. ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2027 को मद्देनजर रखते हुए मैथ्यू रेनशॉ और मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया है, ताकि ये बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकें. चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली के मुताबिक, टी20 टीम को वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए एक साथ रखा गया है, लेकिन कुछ खिलाड़ी एशेज सीरीज और शेफील्ड शील्ड खेलेंगे, जिसके तहत कैमरून ग्रीन को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया. यह भी पढ़ें : ENG-W vs BAN-W ICC Women’s World Cup 2025 Live Streaming: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में होगी कांटे की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें 19-25 अक्टूबर के बीच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी, जिसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच कैनबरा, मेलबर्न, होबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में पांच टी20 मुकाबले खेले जाने हैं.

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम जांपा.

पहले दो टी20 मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\