एशियाई खेल 2018: ओडिशा सरकार बीरेंद्र, अमित को 50-50 लाख रुपये देगी

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कांस्य पदक की जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई भी दी. इससे पहले पटनायक ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य की चार खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि की भी घोषणा की थी.

एशियन गेम्स फाइल फोटो (File Photo: ANI)

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास के लिए 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया. अमित और बीरेंद्र कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम का हिस्सा थे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को मात देकर कांस्य पदक जीता था.

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कांस्य पदक की जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई भी दी. इससे पहले पटनायक ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य की चार खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि की भी घोषणा की थी. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: स्क्वॉश में भारत ने जीता सिल्वर पदक

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया. ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, निलिमा मिंज और दीप ग्रेस एक्का के लिए पुरस्कार एक-एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की.

राज्य सरकार ने इसके अलावा एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली एथलीट दुति चंद के लिए तीन करोड़ रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की. दुति ने 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में रजत पदक जीता.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू