एशियाई खेल 2018: ओडिशा सरकार बीरेंद्र, अमित को 50-50 लाख रुपये देगी
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कांस्य पदक की जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई भी दी. इससे पहले पटनायक ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य की चार खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि की भी घोषणा की थी.
भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास के लिए 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया. अमित और बीरेंद्र कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम का हिस्सा थे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को मात देकर कांस्य पदक जीता था.
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कांस्य पदक की जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई भी दी. इससे पहले पटनायक ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य की चार खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि की भी घोषणा की थी. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: स्क्वॉश में भारत ने जीता सिल्वर पदक
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया. ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, निलिमा मिंज और दीप ग्रेस एक्का के लिए पुरस्कार एक-एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की.
राज्य सरकार ने इसके अलावा एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली एथलीट दुति चंद के लिए तीन करोड़ रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की. दुति ने 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में रजत पदक जीता.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2018 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

