एशियाई खेल 2018: चीन को मात देकर महिला हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत, सिल्वर मेडल हुआ पक्का

भारत ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिनिशिंग में कमी होने के कारण वह गोल करने के कई मौके खो बैठी.

भारतीय महिला हॉकी टीम (Photo Credit-Twitter)

जकार्ता. भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को सेमीफाइनल में चीन को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने अंतिम क्वार्टर में 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया. भारत के लिए यह एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने किया. मैच के पहली तीन क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी. लेकिन मैच के आखिरी आठ मिनट में भारतीय टीम को मिले पेनल्टी कॉर्नर को भारत ने खाली नहीं जाने दिया और गोल कर भारत की फाइनल में जगह पक्की की. भारतीय महिला टीम 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची है.

भारत ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिनिशिंग में कमी होने के कारण वह गोल करने के कई मौके खो बैठी. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: स्वपना बर्मन ने हेप्टाथलान में जीता गोल्ड मेडल, भारत आठवें नंबर पर पहुंचा

फाइनल में भारत का सामना जापान से शुक्रवार को होगा. वहीं शुक्रवार को ही चीन कांस्य पदक के लिए दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी