एशियाई खेल 2018: भारत ने नौकायन में झटके 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज, खाते में अब तक आए 63 मेडल

भारत की नौकायन खिलाडियों ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को दो मेडल जीत लिए है. आज नौकायन में वर्षा गौतम और स्वेता सेरवेगर ने 49er FX महिला कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीत लिया है. इसके साथ ही नौकायन में एक और ब्रॉन्ज मिल गया है.

नौकायन (File Photo)

जकार्ता: भारत की नौकायन खिलाडियों ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को दो मेडल जीत लिए है. आज नौकायन में वर्षा गौतम और स्वेता सेरवेगर ने 49er FX महिला कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीत लिया है. इसके साथ ही नौकायन में एक और ब्रॉन्ज मिल गया है. वरुण ठक्कर और गणपति चेनगप्पा की टीम तीसरे नंबर पर रही. वहीं, महिलाओं की ओपन लासेर 4.7 स्पर्धा में भारत की हर्षिता तोमर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

इसके साथ ही इन खेलों में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है. भारत के खाते में फिलहाल 13 गोल्ड, 22 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं.

हर्षिता ने इस स्पर्धा में कुल 62 अंक और 50 नेट अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. भारत की हर्षिता को पछाड़ते हुए मलेशिया को मोहम्मद फौजी कमान शाह ने स्वर्ण पदक पर और चीन के जियानशियोंग वांग ने रजत पदक पर कब्जा जमाया.

श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है। इस स्पर्धा में श्वेता और वर्षा को दूसरा स्थान हासिल हुआ. इस जीत के बाद इन्होंने कहा कि अब अगला लक्ष्य टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतना है. सिंगापुर की लो रुइ और लिम मिन की टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता है.

थाईलैंड की कलहान कामोनचानोक और वाईवाई निचपा की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी