एशियाई खेल 2018: जूडो प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे हर्षदीप

भारतीय जूडो एथलीट हर्षदीप सिंह 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों की 81 किलोग्रांम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए. हर्षदीप इस स्पर्धा में तीन बार पेनाल्टी मिलने के कारण एलिमिनेट हो गए और उनके प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के सेंग्सु ली ने 10-0 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

एशियन गेम्स फाइल फोटो (File Photo: ANI)

जकार्ता: भारतीय जूडो एथलीट हर्षदीप सिंह 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों की 81 किलोग्रांम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए. हर्षदीप इस स्पर्धा में तीन बार पेनाल्टी मिलने के कारण एलिमिनेट हो गए और उनके प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के सेंग्सु ली ने 10-0 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

सेंग्सु ने इप्पोन वर्ग में भारतीय खिलाड़ी हर्षदीप के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली थी. इसी बढ़त को बनाते हुए उन्होंने हर्षदीप को हरा दिया. इससे पहले आज सुबह गुरुवार को पुरुषों की 81 किलोग्राम स्पर्धा में हर्षदीप ने अंतिम-32 दौर में श्रीलंका के रजीथा पुष्प कुमार को 10-0 से मात दी.

भारतीय खिलाड़ी ने इप्पोन वर्ग में ही एक अंक हासिल कर अच्छी बढ़त बना ली थी. इसके बाद वजारी और युको में दोनों को एक भी अंक हासिल नहीं हुए.

श्रीलंका के जूडो खिलाड़ी रजीथा को पेनाल्टी भी लगी और ऐसे में हर्षदीप ने जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना दक्षिण कोरिया के सेंग्सु ली से गुरुवार को ही होगा. बुधवार को भारत को दो स्‍वर्ण सहित कुल चार पदक हासिल किए.

50 किमी पैदलचाल स्पर्धा से बाहर संदीप

भारतीय एथलीट संदीप कुमार एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों की 50 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा से बाहर हो गए. संदीप को इस स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दिया गया और इस कारण वह इस स्पर्धा से बाहर हो गए. भारत के लिए इस स्पर्धा में संदीप एकमात्र उम्मीद थे और उनके बाहर होने के साथ ही इस स्पर्धा में देश के लिए पदक की उम्मीद भी समाप्त हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड