एशियाई खेल 2018: ऊंची कूद में आठवें पायदान पर रहे चेतन बालासुब्रमण्य

रत के चेतन बालासुब्रमण्य यहां जारी एशियाई खेलों के 18वें संस्करण में के नौवें दिन सोमवार को पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में आठवें पायदान पर रहे.चेतन सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में 2.20 मीटर की कूद लगाई और आठवें पायदान पर रहे.

खिलाड़ी चेतन बालासुब्रमण्य (Photo Credits Youtube )

जकार्ता: भारत के चेतन बालासुब्रमण्य यहां जारी एशियाई खेलों के 18वें संस्करण में के नौवें दिन सोमवार को पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में आठवें पायदान पर रहे. चेतन सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में 2.20 मीटर की कूद लगाई और आठवें पायदान पर रहे. वह 2.10, 2.15 और 2.20 मीटर की ऊंचाई पहले ही प्रयास में आसनी से पार कर गए लेकिन 2.24 मीटर की ऊंचाई को वह अधिकतम तीन प्रयासों के बावजूद पार नहीं कर पाए और प्रतियोगिता से बाहर हो गए.

चीन के यू वांग ने 2.30 मीटर की कूद लगाते हुए स्वर्ण जबकि दक्षिण कोरिया के सांगह्यूक वू ने 2.28 मीटर की कूद लगाते हुए रजत पदक अपने नाम किया.

कांस्य पदक संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर रहने वाले सीरीया के मजिदद्दीन गजल और जापान के नाओतो तोबे ने हासिल किया. दोनों खिलाड़ियों ने 2.24 मीटर की कूद लगाई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड