एशियाई खेल 2018: तीरंदाजी में पुरुषों के रिकर्व इंडिविजुअल के क्वार्टर फाइनल में अतानु

प्री-क्वार्टर फाइनल में अतानु सेट-1 में 27-28 से हार मिली, लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने अच्छी वापसी की और डेनिस के खिलाफ 30-27 से जीत हासिल की

तीरंदाज अतानु दास ( Photo Credit: Facebook )

जकार्ता. भारतीय तीरंदाज ने अतानु दास ने पदक की उम्मीद बरकरार रखते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों के रिकर्व इंडिविजुअल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अतानु ने प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के डेनिस गानकिन को 7-3 से मात दी.

प्री-क्वार्टर फाइनल में अतानु सेट-1 में 27-28 से हार मिली, लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने अच्छी वापसी की और डेनिस के खिलाफ 30-27 से जीत हासिल की. इसके बाद तीसरे सेट में दोनों का स्कोर 29-29 से बराबर था. चौथे सेट को भारतीय तीरंदाज अतानु ने 28-27 से जीता.

पांचवें सेट में भी अतानु ने डेनिस को 27-26 से मात दे दी। उन्होंने कुल 141 अंक हासिल किए. क्वार्टर फाइनल में अब अतानु का सामना इंडोनेशिया के खिलाड़ी रियाउ अगाता से होगा. इसके अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय तीरंदाज विश्वास को प्री-क्वार्टर फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी और कजाकिस्तान के तीरंदाज इलफत अबदुल्लीन से 7-1 से हार मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Who Is Kavya Maran? अनिरुद्ध रविचंदर संग जुड़ते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल, IPL से लेकर वायरल अफवाहों तक, आखिर कौन हैं काव्या मारन

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड