टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से टीम इंडिया की हार पर ट्रोल हुईं Anushka Sharma

टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार से प्रशंसकों का दिल टूट गया. वहीं टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटरों और उनके जीवनसाथी को खूब ट्रोल किया जा रहा है.

अनुष्का शर्मा(Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 26 अक्टूबर: टी 20 विश्व कप में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच हाई-वोल्टेज मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार से प्रशंसकों का दिल टूट गया. वहीं टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटरों और उनके जीवनसाथी को खूब ट्रोल किया जा रहा है. यह भी पढ़े: Aryan Khan को आज भी नहीं मिली जमानत, कल फिर होगी सुनवाई

जहां भारत के गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनके प्रदर्शन के लिए ट्रोल किया गया, वहीं नाराज प्रशंसकों ने कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी ट्रोल करने में देर नहीं लगाई. एक वर्ग ने ट्विटर पर कोहली और टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री को दोषी ठहराया और लगातार ट्रोल किया. कुछ लोगों ने दीवाली के लिए पटाखे न फोड़ने की दंपति की पहले की अपील पर निशाना साधा.

वहीं कुछ ने तो एक कदम और आगे बढ़कर अभिनेत्री से उनके करवा चौथ व्रत के बारे में सवाल किए। एक यूजर ने लिखा, "अनुष्का शर्मा मैम, आपने कल करवाचौथ का व्रत नहीं रखा था क्या?"एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, "अनुष्का शर्मा आप कोहली के लिए बदकिस्मत हैं. उनके जीवन में आने के बाद, उनका प्रदर्शन लगातार खराब होता गया है और ऊपर से आपकी वामपंथी मानसिकता. कृपया भारत के खातिर उन्हें तलाक दे दें. "

यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री को इतने बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया है. पहले भी अनुष्का के खिलाफ टीम इंडिया के हर अहम मैच के बाद नफरत झेलना पड़ा है. 2016 में, कोहली अनुष्का के समर्थन में सामने आए थे, जब कोहली के टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अनुष्का को ट्रोल किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\