Paris Olympics 2024 Video: पेरिस ओलंपिक का शानजार आगाज, सीन नदी के किनारे हुई ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी, देखें वीडियो

ओलंपिक खेलों के रंगारंग उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास, वास्तुकला की शानदार विरासत की बानगी दुनिया के सामने पेश की.

पेरिस, 26 जुलाई: खूबसूरत सीन नदी पर नावों में खिलाड़ियों ने परेड की और परंपरा से हटकर हुए 33वें ओलंपिक खेलों के रंगारंग उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास, वास्तुकला की शानदार विरासत की बानगी दुनिया के सामने पेश की.

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्युअल मैकरोन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक के साथ मौजूद थे जब फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान को पहले से रिकॉर्ड किये गए वीडियो में ओलंपिक मशाल के साथ पेरिस की सड़कों पर दौड़ते दिखाया गया.

छह किलोमीटर की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई जिसमें 85 नावों में 205 देशों के 6800 से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी . भारी संख्या में खिलाड़ियों ने कल स्पर्धायें होने के कारण उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया. फ्रांस की वर्णमाला के क्रम के अनुसार टीमों का आगमन हुआ . पहले ओलंपिक खेलों के जनक यूनान का दल आया जिसके बाद शरणार्थी टीम आई.

भारतीय दल की अगुवाई दो ध्वजवाहकों दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और टेबल टेनिस दिग्गज अचंत शरत कमल ने की. नावें शहर की ऐतिहासिक इमारतों कैथेड्रल आफ नोत्रे डेम, लावरे म्युजियम और कुछ आयोजन स्थलों से होकर गुजरी. अमेरिकी पॉपस्टार लेडी गागा ने अपने सुरों से समा बांधा . उद्घाटन समारोह का निर्देशन थॉमस जॉली ने किया था. रंगारंग समारोह के बीच एक रहस्यमय मशालवाहक भी आकर्षण का केंद्र रहा जो शहर के मशहूर स्मारकों के पास से मशाल लेकर गुजरा.

शहर में उद्घाटन समारोह के लिये दो लाख से अधिक मुफ्त टिकट दिये गए थे जबकि एक लाख से अधिक टिकट बिके थे. आयोजकों ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक की चुनौतियों से पार पाते हुए पूरे शहर को उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनाकर अभूतपूर्व नजारा पेश किया.

भारत के 117 खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले रहे हैं जिनमें 47 महिलायें हैं. आयोजकों ने दावा किया है कि यह खेलों के इतिहास का सबसे बड़ा समारोह होगा जिसे तीन लाख से अधिक लोग सीन नदी के किनारे और अरबों लोग टीवी पर देखेंगे. पेरिस में 1900 और 1924 के बाद तीसरी बार ओलंपिक हो रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

2024 Olympics 2024 Paris Olympics 2028 Summer Olympics Achanta Sharath Kamal Archery qualification for Olympics 2024 Hockey Schedule at Paris Olympics 2024 India 2024 Olympics prediction india at 2024 olympics News India at Olympics 2024 qualification India At Paris Olympics 2024 indian flag bearer in olympics 2024 Indian Latest News from Paris Olympics 2024 men's soccer paris olympics 2024 olympic opening ceremony Olympics Olympics 2024 Olympics 2024 India schedule olympics 2024 opening ceremony olympics 2024 paris Olympics Opening Ceremony opening ceremony P. V. Sindhu Paris Paris 2024 Olympics Paris 2024 Olympics Opening ceremony Paris 2024 Olympics Opening ceremony Schedule Paris 2024 Olympics Opening ceremony where to watch Paris 2024 opening ceremony date Paris 2024 opening ceremony tickets Paris 2024 schedule PDF Paris Olympics Paris Olympics 2024 Paris olympics 2024 India paris olympics 2024 live Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Paris Olympics 2024 qualification Paris Olympics 2024 tickets paris olympics 2024 venues paris olympics live Paris Olympics Opening Ceremony Paris Olympics opening ceremony time In India soccer paris olympics 2024 highlights Upcoming Olympic qualification events for India WHEN DOES THE PARIS 2024 OLYMPICS OPENING CEREMONY START IN INDIA Where to watch Olympics 2024 WHERE TO WATCH THE PARIS 2024 OLYMPICS OPENING CEREMONY LIVE IN INDIA Winter Olympics 2024 खेल ओलंपिक लीड उद्घाटन समारोह पेर‍िस ओलंप‍िक ओपन‍िंंग सेरेमनी

\