क्रिकेट के मैदान पर घटी एक दुखद घटना, जिसका गवाह है 27 नवंबर

क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हर दिन बनने वाले रिकार्डों की चर्चा तो बहुत होती है, लेकिन कभी कभी ऐसा कुछ हो जाता है जो इतिहास में अलग तरह से दर्ज हो जाता है......

क्रिकेट स्टेडियम ( Photo Credit-Facebook )

नई दिल्ली: क्रिकेट (Cricket) के खेल में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हर दिन बनने वाले रिकार्डों (Record) की चर्चा तो बहुत होती है, लेकिन कभी कभी ऐसा कुछ हो जाता है जो इतिहास में अलग तरह से दर्ज हो जाता है. 27 नवंबर 2014 को भी एक ऐसी ही घटना हुई जब आस्ट्रेलिया (Australia) के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज (Phillip Hughes) का एक मैच के दौरान सिर में बाउंसर (Bouncer) से चोट लगने से निधन (Death) हो गया. हालांकि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी विभिन्न देशों के खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान अथवा क्षेत्ररक्षण के दौरान गेंद लगने से अपनी जान गंवा चुके हैं. इनमें भारत के बल्लेबाज रमन लांबा (Raman Lamba) शामिल हैं. चार टेस्ट मैच और 32 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रमण लांबा की 1998 में ढाका (Dhaka) में एक क्लब मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान सिर पर चोट लगने से मौत हो गई.

यह भी पढ़ें:  शंकर उठाले बने देश के पहले पुलिस जवान जिन्होंने जीता 'आयरमैन' का खिताब! छह महीनों में घटाया 30 किलो वजन

देश दुनिया के इतिहास में 27 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1975: बीबीसी के कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता रोस मैक्वर्स्टर की गोली मारकर हत्या. उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के सह संस्थापक के तौर पर भी जाना जाता है.

1895: स्वीडन के कैमिस्ट, इंजीनियर और उद्योगपति अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल ने अपनी वसीयत पर दस्तख्त किए, जिसके आधार पर नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई और 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए. अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट और कई अन्य शक्तिशाली विस्फोटकों की खोज की थी.

1940: ब्रूस ली का जन्म. सान फ्रांसिस्को में जन्मे और हांगकांग में पले बढ़े ब्रूस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी और उन्होंने 70 के दशक में मार्शल आर्ट पर आधारित बहुत सी फिल्मों में काम किया और इस कला का दुनियाभर में प्रसार किया.

1907: प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म. आज की पीढ़ी उन्हें भले अमिताभ बच्चन के पिता के तौर पर जानती हो, लेकिन हिंदी साहित्य में उनका योगदान सदैव सराहा जाता रहेगा.

2008: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन.

Share Now

संबंधित खबरें

क्रिकेट के ऐसे पांच खिलाड़ी जिन्होंने मैदान में चोट लगने से तोड़ा दम

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू