D Gukesh: 18 साल के डी गुकेश ने रचा इतिहास, विश्व शतरंज चैंपियनशिप के सबसे युवा विजेता बने; VIDEO
भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश ने इतिहास रचते हुए 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत ली. सिंगापुर में गुरुवार को हुए फाइनल में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर यह खिताब जीता.
D Gukesh: भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश ने इतिहास रचते हुए 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत ली. सिंगापुर में गुरुवार को हुए फाइनल में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर यह खिताब जीता. 14 मैचों की सीरीज के आखिरी क्लासिकल गेम में गुकेश ने 7.5-6.5 अंकों से जीत दर्ज की. इस उपलब्धि के साथ, गुकेश विश्व चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.
इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के गैरी कास्पारोव के नाम था, जिन्होंने 22 साल की उम्र में खिताब जीता था. गुकेश इस खिताब को जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं, उनसे पहले विश्वनाथन आनंद ने पांच बार यह खिताब अपने नाम किया.
18 साल के डी गुकेश ने रचा इतिहास
The emotional moment that 18-year-old Gukesh Dommaraju became the 18th world chess champion 🥲🏆 pic.twitter.com/jRIZrYeyCF
— Chess.com (@chesscom) December 12, 2024
गुकेश ने इस साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था. उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय शतरंज में एक नया अध्याय जोड़ दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

