Paris Olympics 2024: जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा को किन-किन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार को भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में खेलेंगे. टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अपने खिताब को डिफेंड करने के प्रबल दावेदार हैं.

Paris Olympics 2024:  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार को भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में खेलेंगे. टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अपने खिताब को डिफेंड करने के प्रबल दावेदार हैं. हरियाणा के 26 वर्षीय एथलीट ने मंगलवार को क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ, शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. हालांकि नीरज स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन उनके सामने कई अन्य विश्व स्तरीय खिलाड़ी भी हैं. फाइनल में उनकी मुख्य टक्कर उन खिलाड़ियों से होगी, जो अपने करियर में 90 मीटर की थ्रो को पार कर चुके हैं.

नीरज के सामने फाइनल में एक ऐसे ही एक खिलाड़ी होंगे, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, जो दो बार के विश्व चैंपियन हैं. वह टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर सके थे, लेकिन भाला फेंक की दुनिया में उनका दबदबा है. पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में शामिल सभी 12 एथलीटों में, सबसे अच्छा व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पीटर्स का ही है, जो 93.07 मीटर है. इतना ही नहीं, वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भी 90.54 मीटर का थ्रो कर चुके हैं. पेरिस ओलंपिक के क्वालीफिकेशन में उन्होंने 88.63 मीटर का थ्रो किया था. वह नीरज चोपड़ा के सामने सबसे बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं. पाकिस्तान के अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा के अच्छे दोस्त अरशद नदीम भी पेरिस ओलंपिक भाला फेंक फाइनल में कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat’s Fight Continues! विनेश फोगाट जीत सकती हैं सिल्वर मेडल, CAS के इस फैसले से खुला नया रास्ता

अरशद नदीम टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहे थे. 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके नदीम का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.18 मीटर है. वह इस बार स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. चेक गणराज्य के जाकब वाडलेज्च टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे. विश्व रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी वाडलेज्च ने क्वालीफिकेशन में 85.63 मीटर का थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई है. उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.65 मीटर है और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.88 मीटर है. अगर वह आज 90 मीटर के आंकड़े को पार कर लेते हैं तो पोडियम पक्का लगता है.

इन खिलाड़ियों के अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर और त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट भी अच्छे एथलीट हैं. केशोर्न वाल्कोट 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण और 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं. 31 साल के खिलाड़ी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.16 मीटर है. इसके अलावा, जूलियन वेबर टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे थे. उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.54 मीटर है। क्वालीफिकेशन में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाले वेबर पेरिस में अपना पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs PAK Asian Games 2026 Final: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने की पूरी संभावना

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट