विदेश

Boris Johnson Resigns: ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, साल के अंत तक बने रहेंगे कार्यवाहक प्रधानमंत्री

अक्टूबर में नया नेता चुने जाने तक बोरिस जॉनसन बतौर प्रधानमंत्री काम करते रहेंगे. इस्तीफे से पहले जॉनसन ने देश के नाम संबोधन में कहा- बहुत दुखी मन से कंजर्वेटिव पार्टी का नेता पद छोड़ रहा हूं.

Boris Johnson Resigns: ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, साल के अंत तक बने रहेंगे कार्यवाहक प्रधानमंत्री

 UK Prime Minister Boris Johnson Resigns: बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इस साल के अंत तक प्रधानमंत्री के तौर पर बने रहेंगे. पिछले कई दिनों से उन पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के मंत्रियों ने भी उनका साथ छोड़ना शुरू कर दिया था. बोरिस जॉनसन के खिलाफ बगावत कर उनके 41 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था.

अक्टूबर में नया नेता चुने जाने तक बोरिस जॉनसन बतौर प्रधानमंत्री काम करते रहेंगे. इस्तीफे से पहले जॉनसन ने देश के नाम संबोधन में कहा- बहुत दुखी मन से कंजर्वेटिव पार्टी का नेता पद छोड़ रहा हूं. हमारे सांसद चाहते हैं कि नया प्राइम मिनिस्टर होना चाहिए. मैं उनकी इच्छा का सम्मान करता हूं. अगले हफ्ते नया नेता चुनने का प्रोसेस शुरू होगा.

वहीं विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने कहा- "बोरिस जॉनसन को बहुत पहले ही पद छोड़ देना चाहिए था. उनका कुर्सी छोड़ना देश के लिए अच्छी खबर है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).