देश

Twitter Staff Bringing Toilet Paper To Office: ट्विटर कर्मचारियों को घर से लाना पड़ रहा टॉयलेट पेपर, पैसे बचाना चाहती है एलन मस्क की कंपनी

एलन मस्क ने कंपनी में व्यापक लागत-कटौती के उपायों को लागू किया है. यानि एलन मस्क की कंपनी पैसे की बचत करना चाहती है.

Twitter Staff Bringing Toilet Paper To Office: ट्विटर कर्मचारियों को घर से लाना पड़ रहा टॉयलेट पेपर, पैसे बचाना चाहती है एलन मस्क की कंपनी
एलन मस्क व ट्वीटर (Photo Credits: Wikimedia Commons/Twitter)

Twitter Employees Are Bringing Their Own Toilet Paper: ट्विटर के कुछ कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपने खुद के टॉयलेट पेपर को कार्यालय में लाना शुरू कर दिया है क्योंकि एलन मस्क ने कंपनी में व्यापक लागत-कटौती के उपायों को लागू किया है. यानि एलन मस्क की कंपनी पैसे की बचत करना चाहती है.

न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक मस्क ने ट्विटर की वित्तीय स्थिति को स्थिर करने के लिए जो कठोर कदम उठाए हैं, उनमें डेटा सेंटर बंद करना भी एक था. पिछले कुछ हफ्तों में, ट्विटर ने किराए और सेवाओं में लाखों डॉलर का भुगतान करना बंद कर दिया था. कंपनी ने अपने सिएटल कार्यालय में किराए का भुगतान करना बंद कर दिया है. चौकीदार और सुरक्षा सेवाओं में कटौती कर दी गई है, और कुछ मामलों में कर्मचारियों ने कार्यालय में अपना टॉयलेट पेपर लाने का सहारा लिया है.

न्यू यॉर्क टाइम्स ने मामले से परिचित सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि चौकीदारों की अनुपस्थिति ने "कार्यालय में अव्यवस्था फैला दिया है" ऑफिस गंदे हो गए हैं और बचे हुए खाने की बदबू लगातार आ रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ कर्मचारी अपने स्वयं के टॉयलेट पेपर ला रहे हैं क्योंकि आपूर्ति को करने के लिए कोई चौकीदार मौजूद नहीं है.

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).