PM Modi Is Unbelievable Man: मिस्र में भी पीएम मोदी की तारीफ, टॉप कंपनी के CEO ने बताया- 'अविश्वसनीय आदमी'- Video
पीएम अमेरिका में अपनी यात्रा ख़त्म करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मिस्र पहुंचे है. आज उनके दौरे का दूसरा दिन हैं. पीएम मोदी का अमेरिका पहुंचने पर लोगों ने जय-जयकार करते हुए जहां तारीफ की. वहीं मिस्र पहुंचने पर भी प्रधानमंत्री का लोग तारीफ़ कर रहे हैं
Egypt-PM Modi Is Unbelievable Man: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में अपनी यात्रा ख़त्म करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मिस्र पहुंचे है. आज उनके दौरे का दूसरा दिन हैं. पीएम मोदी का अमेरिका पहुंचने पर लोगों ने जय-जयकार करते हुए जहां तारीफ की. वहीं मिस्र पहुंचने पर भी प्रधानमंत्री का लोग तारीफ़ कर रहे हैं. मिस्र के टॉप कंपनी के CEO ने तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री को अविश्वसनीय आदमी बताया है. CEO ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से भारत तरक्की कर रहा है. जिसकी वजह से सभी सेक्टर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है.
वहीं इससे पहले मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती शॉकी आलम ने भी पीएम मोदी से मुलाकात के बाद तारीफ़ की. ग्रैंड मुफ्ती शॉकी आलम ने कहा कि "प्रधानमंत्री के साथ एक बहुत अच्छी और दिलचस्प बैठक रही. वास्तविकता में वे एक बुद्धिमान नेतृत्व को दर्शाते हैं. भारत जैसे बड़े देश के लिए हमारी आज की बैठक वास्तव में हमारी दूसरी बातचीत है क्योंकि हम पहले भी दिल्ली में मिल चुके हैं. दोनों बैठकों के बीच मैंने देखा कि भारत में बहुत विकास हुआ है और ये दर्शाता है कि वे भारत में हमेशा और लगातार काम कर रहे हैं.
Video:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

