विदेश

Pakistan: राष्ट्रपति के आदेश को नकारते हुए विपक्ष ने नेशनल असेंबली में अपना स्पीकर चुना, कार्यवाही शुरू की, देखें वीडियो

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. निचले सदन के विघटन को असंवैधानिक और अवैध बताते हुए विपक्षी सदस्य नेशनल असेंबली हॉल में अपना सत्र आयोजित कर रहे है. सदन में PTI असंतुष्टों सहित 190 से अधिक सदस्य मौजूद होने की जानकारी हैं. जबकि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने विधानसभा भंग कर दिया है.

Pakistan: राष्ट्रपति के आदेश को नकारते हुए विपक्ष ने नेशनल असेंबली में अपना स्पीकर चुना, कार्यवाही शुरू की, देखें वीडियो
Pak नेशनल असेंबली (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने विधानसभा भंग कर दिया है. इससे पहले नेशनल असेंबली (एनए) के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद 5 का विरोधाभास बताते हुए खारिज कर दिया. उधर, निचले सदन के विघटन को असंवैधानिक और अवैध बताते हुए विपक्षी सदस्य नेशनल असेंबली हॉल में अपना सत्र आयोजित कर रहे है. सदन में PTI असंतुष्टों सहित 190 से अधिक सदस्य मौजूद होने की जानकारी हैं.  

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).