विदेश

Love Better Campaign: ब्रेकअप से ना हो मायूस, युवाओं की मदद करेगी यहां की सरकार, 30 करोड़ का बजट पास

ब्रेकअप से उबरने और डिप्रेशन में जाने से बचाने के लिए 16 से 24 साल के युवाओं के लिए कैम्पेन चलाया जा रहा है, इसके लिए सरकार ने बजट भी आवंटित करने का फैसला किया है.

Love Better Campaign: ब्रेकअप से ना हो मायूस, युवाओं की मदद करेगी यहां की सरकार, 30 करोड़ का बजट पास
(Photo Credit : Twitter)

Love Better Campaign: अगर आप लव रिलेशनशिप में है और आपका ब्रेकअप हो गया है, तो आपको मायूस होने की जरुरत नहीं है. क्योंकि ऐसे युवक और युवतियों की मदद करेगी न्यूजीलैंड सरकार. यहां ब्रेकअप से उबरने और डिप्रेशन में जाने से बचाने के लिए 16 से 24 साल के युवाओं के लिए कैम्पेन चलाया जा रहा है, इसके लिए सरकार ने बजट भी आवंटित करने का फैसला किया है.

दरअसल, ब्रेकअप के बाद कई मामलों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं. युवक-युवतियां गलत कदम उठा लेते हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड में 'लव बेटर कैम्पेन' शुरू किया गया है. इसके जरिए युवाओं को ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन में जाने से रोकने का प्रयास किया जाएगा.

न्यूजीलैंड में यह कैम्पेन महिला मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन (NZ Minister Radhakrishnan) के सहयोग से शुरू हुआ है. इस कैम्पेन के सामाजिक विकास और रोजगार मंत्रालय ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पास किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).