Nepal: काठमांडू एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दो हफ्ते बाद नेपाल दौरे पर जाने वाले हैं PM मोदी
काठमांडू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर प्लेन्स की लैंडिंग और टेक-ऑफ को रोक दिया गया.
4 मई: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो सप्ताह बाद नेपाल की यात्रा करने वाले हैं. लेकिन इससे पहले ही बुधवार को काठमांडू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर प्लेन्स की लैंडिंग और टेक-ऑफ को रोक दिया गया. पूरे एयरपोर्ट की तलाशी ली गई. लेकिन कोई भी बम बरामद नहीं हुआ. एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि फोन करने वाला आदमी ने पहले अस्सलाम वालेकुम कहा, फिर उसने नेपाली भाषा में ही सीरियल ब्लास्ट होने की बात कही. दोनों बार फोन करने वाले की आवाज एक ही थी. आपको बता दें कि पीएम मोदी 16 मई को नेपाल दौरे पर जाने वाले हैं.
"अस्सलाम वालेकुम" कहते हुए काठमांडू एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दो घंटे में सात विस्फोट होने का था फोन कॉल, तीन घंटे की तलाशी में कुछ भी नहीं निकला, पीएम मोदी के दौरे से दो हफ्ते पहले यह शरारत है या साजिश ?#Nepal#kathmanduairport pic.twitter.com/uWLMtUllCq
— Nitish chandra (@NitishIndiatv) May 4, 2022
Bomb Scare At Nepal's Tribhuvan Airport: নেপালের ত্রিভুবন আন্তর্জাতিক বিমানবন্দরে বোমাতঙ্ক, চলছে চিরুনি তল্লাশি https://t.co/qgBG0PdzZU #TribhuvanInternationalAirport
— লেটেস্টলি বাংলা (@LatestlyBangla) May 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

