विदेश

Aamir Liaquat Hussain Dies: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत, पुलिस जांच जारी

पाकिस्‍तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन (Aamir Liaquat Hussain) रहस्यमय परिस्थितियों में की मौत हो गई है. आमिर लियाकत अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को सूचना दी.

Aamir Liaquat Hussain Dies: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत, पुलिस जांच जारी
आमिर लियाकत की मौत (Photo: Twitter)

पाकिस्‍तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन (Aamir Liaquat Hussain) रहस्यमय परिस्थितियों में की मौत हो गई है. आमिर लियाकत अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को सूचना दी.

पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया आउटलेट जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर लियाकत की तबियत बुधवार रात से खराब थी. वे असहज महसूस कर रहे थे. लेकिन, उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया. लियाकत के कर्मचारी जावेद ने कहा कि गुरुवार सुबह लियाकत के कमरे से चीख-पुकार सुनी गई. डॉक्टरों ने कहा कि लियाकत की मौत हो गई थी जब उन्हें अस्पताल लाया गया था. पुलिस ने आमिर लियाकत की मौत की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कराची के खुदादद कॉलोनी में उसके घर की भी तलाशी ली.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).