जरुरी जानकारी

Meta Paid Verification Blue Tick: अब Facebook पर पैसे देकर मिलेगा ब्लू टिक, यहां जानें पूरी डिटेल

बिना सरकारी आइडी के कोई भी अपना अकाउंट वेरिफाइड नहीं करवा पाएगा. इसके अलावा वेब और iOS प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड होने के लिए अलग-अलग पैसे देने होंगे.

Meta Paid Verification Blue Tick: अब Facebook पर पैसे देकर मिलेगा ब्लू टिक, यहां जानें पूरी डिटेल
Facebook

Facebook Paid Verification Blue Tick: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अब पैसे लेकर आपको ब्लू टिक देगा. मेटा फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने इसका ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि फेसबुक द्वारा इस हफ्ते मेटा वेरिफाइड लॉन्च कर दिया जाएगा. पैसे देकर ब्लू टिक मिल सकेगा और अकाउंट भी वेरिफाइड हो जाएगा.

बिना सरकारी आइडी के कोई भी अपना अकाउंट वेरिफाइड नहीं करवा पाएगा. इसके अलावा वेब और iOS प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड होने के लिए अलग-अलग पैसे देने होंगे.

जुकरबर्ग की पोस्ट के मुताबिक वेब पर हर महीना 11.99 डॉलर देने होंगे यानी कि 1000 रुपये के करीब और iOS वालों को $14.99 यानी कि 1,200 से ज्यादा देने होंगे. जुकरबर्ग  ने कहा कि हम लोग जल्द ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में इसी हफ्ते ये सर्विस शुरू करने जा रहे हैं, वहीं बाकी देशों में भी इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 12:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).