Wrestlers Protest: रेसलर्स के सपोर्ट में उतरी 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम, मेडल को गंगा में न बहाने अपील की
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पहलवानों के समर्थन में सामने आई है. इनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और मदनलाल समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स शामिल हैं.
BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने पहलवानों के धरने को लेकर संयुक्त बयान जारी किया है. पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा 'पहलवानों के साथ जो हुआ दुखद है, लेकिन वे मेहनत से हासिल किए गए पदकों को गंगा में न बहाएं.'
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पहलवानों के समर्थन में सामने आई है. इनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और मदनलाल समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स शामिल हैं. 1983 की चैंपियन टीम ने कहा कि पहलवानों ने देश का मान बढ़ाया है. वह जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. उम्मीद है कि पहलवानों की मांग सुनी जाएगी. यह मेडल उन्होंने अपनी सालों की मेहनत, त्याग और संघर्ष के बाद जीते हैं. यह मेडल उनके अकेले के नहीं, बल्कि देश का गौरव भी हैं.
1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम ने पहलवानों के विरोध पर बयान जारी किया - "हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ मारपीट के अशोभनीय दृश्यों से व्यथित और परेशान हैं। हमें सबसे अधिक चिंता इस बात की भी है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को गंगा नदी में बहाने की सोच रहे हैं। उन पदकों में वर्षों का… pic.twitter.com/gqiTvVtluO— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
7 पहलवानों ने 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इन शिकायतों के आधार पर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए हैं. एफआईआर में बृजभूषण पर सेक्सुअल डिमांड, गलत तरीके से छूने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

