खेल

Paris Olympics 2024 Shooting Live Streaming In India: शूटिंग में राजेश्वरी कुमार और श्रेयसी सिंह दिखाएंगी अपना दम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्टीमिंग

खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक 2024 का आज पांचवां दिन है. आज भारतीय दिग्गज न‍िशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी मुकाबलों में अपना जलवा बिखेरेंगे. भारत पेरिस ओलंप‍िक में अब तक दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. वैसे ओलंप‍िक के पांचवें दिन (31 जुलाई) भारत को एक भी मेडल मैच नहीं है.

Paris Olympics 2024 Shooting Live Streaming In India: शूटिंग में राजेश्वरी कुमार और श्रेयसी सिंह दिखाएंगी अपना दम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्टीमिंग
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की किट (Photo Credits: Twitter)

Paris Olympic 2025 Day 5 Live Streaming: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक 2024 का आज पांचवां दिन है. आज भारतीय दिग्गज न‍िशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी मुकाबलों में अपना जलवा बिखेरेंगे. भारत पेरिस ओलंप‍िक में अब तक दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. वैसे ओलंप‍िक के पांचवें दिन (31 जुलाई) भारत को एक भी मेडल मैच नहीं है. आज भारतीय एथलीट्स न‍िशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी में सिर्फ ग्रुप स्टेज या क्वालिफाइंग मुकाबले होने हैं. भारतीय ख‍िलाड़‍ियों के मुकाबले, मेडल मुकाबले के बारे में हम लगातार अपडेट दे रहे हैं. ऐसे में इस पेज को रिफ्रेश करते रहें. स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में पहुंच गए हैं. क्वालिफिकेशन में वह 7वें पोजीशन (590 pts) पर रहे. आज शाम सात बजे शूटिंग में राजेश्वरी कुमार और श्रेयसी सिंह अपना जलवा दिखाएंगी. शूटिंग का लाइव प्रसारण शाम सात बजे से होगा. पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 के पास हैं. स्पोर्ट्स18 नेटवर्क चैनलों पर लाइव प्रसारण देखने का विकल्प प्रदान करेगा. पुरुषों के तीरंदाजी मैचों का लाइव-स्ट्रीमिंग देखने का विकल्प JioCinema मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर मुफ़्त में उपलब्ध होगा.

पोस्ट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).