CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने भारत को दिलाया कांस्य पदक, फाइनल में पहुंचीं सिंधु
रविवार यानी 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स का दसवां दिन है और भारत की नज़र अब अपने मेडल्स की संख्या बढ़ाने पर है.
Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. रविवार यानी 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स का दसवां दिन है और भारत की नज़र अब अपने मेडल्स की संख्या बढ़ाने पर है.
महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. फुल टाइम में ये मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में भारत ने कमाल कर दिया. कप्तान सविता पूनिया के जबरदस्त सेव और सोनिका-नवनीत के गोल के दमपर भारत ने 2-1 से शूटआउट भी जीता. महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला हॉकी मैच में भारत ने कांस्य पदक जीता।#CommonwealthGames22
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

