IND vs SA 1st ODI Live Score Update: साउथ अफ्रीका की पूरी टीम महज 116 रन बनाकर सिमटी, अर्शदीप सिंह और आवेश की आंधी में उड़े अफ्रीकी बल्लेबाज
टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा हैं.
टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में खेला जा रहा हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई कर रहे हैं. इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.3 ओवरों में महज 116 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 117 रन बनाने हैं.
1ST ODI. WICKET! 27.3: Nandre Burger 7(32) b Kuldeep Yadav, South Africa 116 all out https://t.co/oamxXEwXYu #SAvIND
— BCCI (@BCCI) December 17, 2023
SOUTH AFRICA BOWLED OUT FOR JUST 116 IN PINK ODI...!!!!
Arshdeep picked 5, Avesh picked 4 - what a day for Indian bowlers. pic.twitter.com/GR39cLSuOE
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

