Argentina vs France: आज आप Lionel Messi को आखिरी बार FIFA वर्ल्ड कप खेलते देखेंगे, बरसों बाद भी दुनिया कहेगी- क्या खेलता था...
इस सदी के महानतम फुटबॉलर- लियोनल मेसी. विश्व फुटबॉल में दो दशकों से राज कर रहे मेसी अपने सबसे बड़े सपने को पूरा करने मैदान में उतरेंगे, वो सपना जो 8 साल पहले टूट गया था- अर्जेंटीना को विश्व कप जिताना.
Argentina vs France, Lionel Messi Last FIFA World Cup 2022 Match: फीफा वर्ल्ड कप में रविवार को फाइनल का महामुकाबला होगा. डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस और मेसी की टीम अर्जेंटीना इस मुकाबले में भिड़ेंगी. दोनों टीमों के वर्ल्ड कप हिस्ट्री में दो बार यह खिताब जीता है. 35 साल के मेसी का ये आखिरी विश्व कप भी है और उनके पास न सिर्फ अपना सपना पूरा करने का आखिरी मौका है, बल्कि कई रिकॉर्ड बनाने का भी आखिरी मौका है. FIFA World Cup 2022 Winners Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप में विजेता और उपविजेता को कितना मिलेंगे पैसें, जानें इनामी राशि
आज जब Messi अपना जर्सी नंबर-10 पहने France के साथ World Cup फाइनल खेलने फील्ड पर उतरेंगे, तो शायद हम उन्हें आखिरी बार Argentina के नैशनल कलर्स में वर्ल्ड कप खेलते देखेंगे.
मेस्सी वर्ल्ड कप के इतिहास में अब सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अबतक वर्ल्ड कप के इतिहास में मेस्सी 25 मैच खेल चुके हैं. मेस्सी वर्ल्ड कप 2022 में अबतक कुल 4 प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब जीत चुके हैं. यह भी एक रिकॉर्ड है.
#ArgentinaVsFrance : आज आप #LionelMessi𓃵 को आखिरी बार #FIFAWorldCup खेलते देखेंगे, बरसों बाद भी दुनिया कहेगी- क्या खेलता था...#Messi𓃵 #Argentina #France #football pic.twitter.com/Wy5xml1m8z
— Shubham Rai (@shubhamrai80) December 18, 2022
Messi ने फाइनल मैच से पहले कहा "मैं विश्व कप में अपनी यात्रा को फाइनल में समाप्त करने, फाइनल में आखिरी गेम खेलने के लिए बहुत खुश हूं." इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेस्सी को इस पीढ़ी के महानतम खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाएगा.
मेसी के पास आज ऐसा कमाल करने का मौका है, जो आज तक नहीं हुआ. अगर फाइनल के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाता है, तो वह पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जो दो बार ये अवॉर्ड जीतेगा. मेसी को 2014 में भी इस अवॉर्ड के लिए गोल्डन बॉल मिली थी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

