क्रिकेट

ZIM Beat IND, 1st T20I Live Score Update: पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, टीम इंडिया को 13 रनों से दी करारी शिकस्त

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 115 रन ही बना सकीं. जिम्बाब्वे की तरफ से क्लाइव मदांडे ने सबसे ज्यादा नाबाद 29 रन बनाए.

ZIM Beat IND, 1st T20I Live Score Update: पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, टीम इंडिया को 13 रनों से दी करारी शिकस्त
टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe Beat India: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया हैं. जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 13 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 115 रन ही बना सकीं. जिम्बाब्वे की तरफ से क्लाइव मदांडे ने सबसे ज्यादा नाबाद 29 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 19.5 ओवर में महज 102 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल शाम साढ़े चार बजे से हरारे में खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).