क्रिकेट

Yashasvi Jaiswal Half Century: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने महज 80 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड 35 ओवर में दो विकेट खोकर 207 रन बना लिए थे. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Yashasvi Jaiswal Half Century: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने महज 80 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
यशस्वी जयसवाल(Photo Credit: X Formerly As Twitter)

IND vs ENG 3rd Test Day 3: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड 35 ओवर में दो विकेट खोकर 207 रन बना लिए थे. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रनों की उम्दा पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 71.1 ओवरों में महज 319 रन बनाकर सिमट गई हैं. टीम इंडिया ने 126 रनों की बढ़त बनाई हैं. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 153 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने महज 80 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 107/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).