क्रिकेट

Yashasvi Jaiswal 50: डेब्यू मैच में यशस्वी जयसवाल ने जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं.

Yashasvi Jaiswal 50: डेब्यू मैच में यशस्वी जयसवाल ने जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
यशस्वी जयसवाल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. मैच के दूसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. यशस्वी जायसवाल ने 105 गेंदों पर 52 रन बनाए. रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी भी हो गई है. भारतीय टीम ने 33 ओवरों का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के बनाए 104 रन. यशस्वी 52 और रोहित 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).