क्रिकेट

WI Beat IND: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराया, ब्रैंडन किंग ने खेली बेहतरीन पारी; सीरीज पर 3-2 से किया कब्ज़ा

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए.

WI Beat IND: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराया, ब्रैंडन किंग ने खेली बेहतरीन पारी; सीरीज पर 3-2 से किया कब्ज़ा
ब्रैंडन किंग (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला गया. पांचवें और निर्णायक मुकाबला में वेस्टइंडीज की टीम ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर सीरीज पर 3-2 से कब्ज़ा कर लिया. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 18 ओवर दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की तरफ सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा नाबाद 85 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 12:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).