Suryakumar Yadav Checks Abhishek Sharma's Pocket: आईपीएल 2025 में पंजाब के खिलाफ शतक जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा का ‘नोट सेलिब्रेशन’ खूब चर्चा में रहा. लेकिन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान एक मज़ेदार नज़ारा देखने को मिला, जब सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर ही मज़ाकिया अंदाज़ में अभिषेक शर्मा की जेब टटोल दी. जैसे देख रहे हों कि क्या उनके पास फिर से कोई 'सेंचुरी सेलिब्रेशन नोट' है या नहीं.इस दौरान अभिषेक शानदार फॉर्म में नजर आए और 28 गेंदों में 40 रन बना डाले. शायद सूर्यकुमार को यही लगा कि वो फिर से शतक की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए उन्होंने ये मज़ेदार हरकत कर डाली; सोशल मीडिया पर अब इस पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है/ नीचे देखें ये मज़ेदार क्लिप.

अभिषेक शर्मा की जेब में क्या ढूंढते नजर आए सूर्यकुमार यादव?

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)