Virat Kohli Half Century: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने जड़ा महज गेंदों पर ताबड़तोड़ अर्धशतक, गुजरात टाइटंस को दूसरे विकेट की तलाश
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 45वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला है.
GT vs RCB, IPL 2024 45th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 45वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला है. इस सीजन में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला है. इस सीजन में विराट कोहली 9 मैचों में 61 के औसत से 430 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल है. वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने इस सीजन 38 के औसत से 304 रन बना चुके हैं. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रनों की उम्दा पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, स्वप्निल सिंह और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 201 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने महज 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का स्कोर 97/1.
54th IPL FIFTY!
Virat Kohli continues to shine with the bat in #TATAIPL 2024 ✨😎@RCBTweets inch closer to 💯#TATAIPL | #GTvRCB | @imVkohli pic.twitter.com/vq769QJgdl
— ahmad (@Dr_Ahmad02) April 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

