Virat Kohli Half Century: सरफराज खान के बाद विराट कोहली ने भी ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 200 के करीब
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आज तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही क्योकि पहले सेशन की शुरुआत में 4 विकेट जल्दी गिरा लेकिन रचिन रवीन्द्र और टिम सऊदी के बीच शतकीय साझेदारी ने बेहतरीन वापसी कराई है.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. आज तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही क्योकि पहले सेशन की शुरुआत में 4 विकेट जल्दी गिरा लेकिन रचिन रवीन्द्र और टिम सऊदी के बीच शतकीय साझेदारी ने बेहतरीन वापसी कराई है. न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 91.3 ओवर में 402 रन पर सिमट गई है. जिसमे रचिन की 134 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, वही, टिम सऊदी ने भी 65 रन की खुबसूरत पारी शामिल था. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 3 -3, मोहम्मद सिराज 2, जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में 31.2 ओवरों में महज 46 रन बनाकर सिमट गई थी. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज सरफराज खान के बाद विराट कोहली ने भी 70 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 191/2.
विराट कोहली ने ठोका अर्धशतक:
1st Test, Day 3: Virat Kohli slams fifty in 70 balls. India (46 and 191/2), trail New Zealand (402 all-out) by 165 runs#INDvNZ #INDvsNZ
Live Scorecard: https://t.co/dBFAGSKO2M
Live Updates: https://t.co/gxorZyUzXU pic.twitter.com/in9En6moMy
— CricketNDTV (@CricketNDTV) October 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

