Virat Kohli Enjoying His Vacation In London: लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया को अगली सीरीज से पहले 1 महीने का लंबा ब्रेक मिला है. इसी बीच टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी लंदन में ही रुक गए जिसमें विराट कोहली भी शामिल थे.
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया को अगली सीरीज से पहले 1 महीने का लंबा ब्रेक मिला है. इसी बीच टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी लंदन में ही रुक गए जिसमें विराट कोहली भी शामिल थे. बुधवार को विराट कोहली लंदन की सड़कों पर टहलते हुए नजर आए. विराट कोहली की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वह एक सफेद टी-शर्ट ब्लैक स्वेटशर्ट में दिखाई दें रहे हैं. इससे पहले विराट कोहली लंदन में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे.
Virat Kohli roaming at London Streets today's morning. 🥹🤍 pic.twitter.com/7RQXozahy2
— Akshat (@AkshatOM10) June 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

