Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar's Most ODI Hundred Record: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का अनोखा रिकॉर्ड, जड़ा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वां शतक
आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है.
आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है. वर्ल्ड कप में घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया ने कभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में आज के मैच में भी टीम इंडिया को पटखनी देना न्यूजीलैंड की टीम के लिए आसान काम नहीं रहने वाला है. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 106 गेंदों पर अपना 50 वनडे शतक पूरा कर लिया हैं. विराट कोहली ने विश्व कप में तीसरा शतक जमाने के साथ ही महान सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतक के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. 106 बॉल पर 8 चौके और 1 छक्का जमाकर उन्होंने इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया. टीम इंडिया का स्कोर 297/1.
50 ODI HUNDREDS FOR KING KOHLI 🐐
KOHLI BECOMES THE FIRST PLAYER TO ACHIEVE IN THE HISTORY OF THE FORMAT. pic.twitter.com/mf5CPJPeld
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

