Virat Kohli And Anushka Sharma Expecting Second Child: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से विराट कोहली ने क्यों लिया नाम वापस, एबी डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है. इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हो गई है.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है. इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हो गई है. रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, यशस्वी जयसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं. टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैच के लिए जब टीम का ऐलान हुआ था, तब विराट कोहली उसमें शामिल थे. मगर, फिर निजी कारणों की वजह से विराट कोहली ने छुट्टी ले ली थी और वह घर लौट गए थे. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उन्हीं के लिए विराट कोहली ने छुट्टी ली है. अब इस बात की पुष्टि खुद पूर्व अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने भी कर दी है. इस बारे में जानकारी देते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोबारा प्रेग्नेंट हैं यानि ये कपल अपना दूसरा बच्चा एक्सपैक्ट कर रहा है, इसलिए विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.
AB De Villiers said, "Virat Kohli and Anushka Sharma expecting their 2nd child, so Virat is spending time with his family". (AB YT). pic.twitter.com/ceW5jrhIeL
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 3, 2024
Ab De Villiers said - "Virat Kohli and Anushka Sharma expecting their second child, so Virat Kohli is spending his time with his family". (On ABD YT)#viratkohli #anushkasharma pic.twitter.com/XDqx76ZfeX
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrogn_edits) February 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

