क्रिकेट

Virat Kohli and Gautam Gambhir Hug on Field: मैदान पर हुआ करिश्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर मिले गले; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-WATCH VIDEO

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 10वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में आरसीबी ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को एक मैच जीता है और एक में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर ने एक मैच खेला है और उसे जीता है.

Virat Kohli and Gautam Gambhir Hug on Field: मैदान पर हुआ करिश्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर मिले गले; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-WATCH VIDEO
विराट कोहली और गौतम गंभीर (Photo Credits: Twitter)

IPL 2024, RCB vs KKR 10th Match: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 10वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 83 रनों की आतिशी पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. दरअसल, पहली पारी के 16 ओवर के बाद स्टैटिजिक टाइम आउट हुआ. इस दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर गले मिले. ये देखकर फैंस बहुत खुश हुए. स्टैटिजिक टाइम आउट के दौरान दोनों ही टीमों के प्लेयर रणनीति तैयार कर रहे थे. इसी दौरान कोलकाता के खेमे से गौतम गंभीर और आरसीबी से विराट कोहली ने मुलाकात की. दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया. इस दौरान दोनों खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं. दोनों की इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).