क्रिकेट

Virat Kohli 600 Runs in World Cup 2023: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में पूरे किए 600 रन, तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?

आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है.

Virat Kohli 600 Runs in World Cup 2023: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में पूरे किए 600 रन, तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?
विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

Virat Kohli 600 Runs in World Cup 2023: आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है. वर्ल्ड कप में घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया ने कभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में आज के मैच में भी टीम इंडिया को पटखनी देना न्यूजीलैंड की टीम के लिए आसान काम नहीं रहने वाला है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच विराट कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप में 600 रन पूरे किए. बता दें की सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 2003 विश्व कप में 11 मैचों में 673 रन बनाए थे. तेंदुलकर ने 61.18 की औसत और 89.25 की स्ट्राइक रेट से एक शतक और छह अर्धशतक बनाए थे. हालाँकि इस रिकॉर्ड को विराट कोहली तोड़ने में अब महज कुछ ही रन दूर है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).