VIDEO: 'इंजेक्शन लगाओ या दवाई दो...बस मुझे ठीक करो', मैच से पहले Suryakumar Yadav को था बुखार, सुनिए पूरी कहनी-उन्हीं की जुबानी
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कैसे मैच से पहले उनकी हालत बेहद खराब थी, लेकिन वह इंजेक्शन लेकर मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर गए.
India vs Australia Suryakumar Yadav Fever: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. हैदराबाद में रविवार को इस सीरीज़ का आखिरी मैच खेला गया, जिसमें स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली, लेकिन सूर्या के लिए यह पारी आसान नहीं थी, क्योंकि वह मैच से पहले बुखार से जूझ रहे थे. सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 36 बॉल में 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
BCCI ने मैच के बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल का इंटरव्यू पोस्ट किया है, जिसमें बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कैसे मैच से पहले उनकी हालत बेहद खराब थी, लेकिन वह इंजेक्शन लेकर मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर गए.
अक्षर पटेल ने इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव से पूछा "जब वह सुबह उठे तो फिजियो रूम में काफी हलचल थी और सभी आपके बारे में बात कर रहे थे, तो आखिर हुआ क्या था." सूर्यकुमार यादव ने बताया "क्योंकि मौसम बदल रहा है और हम ट्रैवल भी कर रहे हैं, ऐसे में उनके पेट में दर्द था और बाद में बुखार भी आ गया था. क्योंकि ये मैच डिसाइडर है, इसलिए मैंने डॉक्टर को बोला कि अगर ये वर्ल्डकप का फाइनल होता तो मैं बीमारी लेकर बैठ नहीं सकता हूं. मुझे कोई भी गोली दो या इंजेख्शन लगाओ, लेकिन मुझे फिट कर दो. जब हम मैदान में आए थे, उसके बाद तो कुछ सब नॉर्मल ही हो गया था."
From setting the stage on fire to a special pre-match tale! 🔥 😎
Men of the hour - @surya_14kumar & @akshar2026 - discuss it all after #TeamIndia's T20I series win against Australia in Hyderabad. 👍 👍- By @RajalArora
Full interview 🔽 #INDvAUS https://t.co/rfPgcGyO0H pic.twitter.com/rDWz9Zwh3h
— BCCI (@BCCI) September 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

