Video: PM मोदी पर Rahul Gandhi के 'पनौती' वाले टिप्पणी पर Mohammed Shami का बयान, कहा- ये पॉलिटिकल एजेंडा मुझे समझ नहीं आता, देखें वीडियो
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में हार के कुछ दिनों बाद, पत्रकारों ने मोहम्मद शमी से प्रतियोगिता में उनकी यात्रा के बारे में साक्षात्कार लिया. इससे पहले, कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने फाइनल के लिए स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'पनौती' (अपशकुन) कहा था.
Mohammed Shami Reaction On 'Panauti': आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में हार के कुछ दिनों बाद, पत्रकारों ने मोहम्मद शमी से प्रतियोगिता में उनकी यात्रा के बारे में साक्षात्कार लिया. इससे पहले, कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने फाइनल के लिए स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'पनौती' (अपशकुन) कहा था. इस बारे में जब शमी से पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से परहेज किया और कहा, 'यार, ये कॉन्ट्रोवर्सी वाले सवाल हमारे तो समझ आते नहीं. बेसिक चीज़ों पर ध्यान दो, जिस पर आपने पूरे दो महीनों से मेहनत की है, उस पर ध्यान दो. ये पॉलिटिकल एजेंडा मुझे समझ नहीं आता.” बता दें की मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे. उन्होंने सिर्फ 7 मुकाबलों में 24 बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई. फाइनल में उन्होंने 1 विकेट झटका. वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच थे. वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद तमाम लोगों ने भारतीय पीएम को पनौती कहा, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल रहे
देखें वीडियो:
VIDEO | "It is beyond my comprehension to answer controversial questions. We should focus on basic things, for which we worked hard for two months, and not on political agenda," says cricketer Mohammed Shami on Rahul Gandhi's remarks on PM Modi. pic.twitter.com/GenEQotNLR
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

