क्रिकेट

UP Player In IPL Auction: यूपी का यह विस्फोटक बल्लेबाज़ आईपीएल ऑक्शन में ला सकता है तूफान, छक्के-चौके लगाने में है माहिर- Video

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैन्स का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. यह नीलामी कल (19 दिसंबर) दुबई में होने वाली है. यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी विदेश में होगी. इस नीलामी में 333 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है.

UP Player In IPL Auction: यूपी का यह विस्फोटक बल्लेबाज़ आईपीएल ऑक्शन में ला सकता है तूफान, छक्के-चौके लगाने में है माहिर- Video
Sameer Rizvi (Photo Credit: @IDCForum)

UP Player In IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैन्स का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. यह नीलामी कल (19 दिसंबर) दुबई में होने वाली है. यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी विदेश में की जाएगी. इस नीलामी में 333 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. इन प्लेयर्स की लिस्ट को IPL गवर्निंग काउंसिल ने पहले ही जारी कर दिया था. इस बार यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा. नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं. साथ ही इस लिस्ट में 111 कैप्ड और 215 अनकैप्ड प्लेयर हैं. इस बीच कई अनकैप्ड खिलाडी है जिनकी किस्मत चमक सकती है. उनमे से एक उत्तर प्रदेश के समीर रिज़वी है. समीर रिज़वी यूपी टी20 लीग में शानदार फॉर्म में थे. समीर छक्के-चौके मारने में माहिर हैं. समीर रिज़वी पुरुष U23 स्टेट ए की 6 पारियां में 454 रन बनाए. जिसमें कुल 29 चौके और 37 छक्के शामिल थे. वहीं यूपी टी20 में 9 पारी में 455 रन बनाए. जिसमें इनका स्ट्राइक रेट 188.80 था. कुल 35 चौके और 38 छक्के भी लगाए.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).