क्रिकेट

Towhid Hridoy Brilliant Century In BPL 2024: तौहीद हृदोय ने 53 गेंदों में ठोका शतक, कोमिला विक्टोरियंस को दिलाई लगातार तीसरी जीत

तौहीद हृदोय के शानदार शतक के दम पर कोमिला विक्टोरियंस ने 10वीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में डुरडेंटो ढाका को पांच विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की.

Towhid Hridoy Brilliant Century In BPL 2024: तौहीद हृदोय ने 53 गेंदों में ठोका शतक, कोमिला विक्टोरियंस को दिलाई लगातार तीसरी जीत
Comilla Victorians (Photo: @BCBtigers)

Towhid Hridoy Brilliant Century In BPL 2024: तौहीद हृदोय के शानदार शतक के दम पर कोमिला विक्टोरियंस ने 10वीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में डुरडेंटो ढाका को पांच विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डुरडेंटो ढाका ने 4 विकेट के नुकशान पर 175 रन बनाए. जवाब में कोमिला विक्टोरियंस की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. कॅप्टन लिटन दास सस्ते में निपट गए. जबकि विल जैक्स को रन आउट हो गए. हालाँकि नंबर 3 पर आये युवा बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने पारी को संभाला. और अंत तक खड़े रहकर अपने टीम को मैच जीताया. तौहीद हृदोय ने इस मैच में बांग्लादेश प्रीमियर लीग का अपना पहला टी20 शतक लगाया. तौहीद ने 57 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी खेली।जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

देखें ट्वीट: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).