क्रिकेट

IPL 2024 से पहले हार्दिक पंड्या की MI में वापसी के बाद टीम में उथल- पुथल के बीच Suryakumar Yadav ने शेयर की क्रिप्टिक स्टोरी

सूर्यकुमार यादव अभी तक एमआई कैंप में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने 'दिल टूटने' की एमोजी वाली स्टोरी शेयर कर कुछ और ही संकेत दे दिया है. हालाँकि उन्होंने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है या स्टोरी के साथ कुछ भी पोस्ट नहीं किया है. पांच बार के आईपीएल चैंपियन की मौजूदा स्थिति के साथ पोस्ट का समय एमआई प्रशंसकों के लिए चिंताजनक संकेत हो सकता है.

IPL 2024 से पहले हार्दिक पंड्या की MI में वापसी के बाद टीम में उथल- पुथल के बीच Suryakumar Yadav ने शेयर की क्रिप्टिक स्टोरी
Suryakumar Yadav (Photo Credit: ICC)

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा(Rohit Sharma) समेत मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) की टीम तैयारी में जुट गई है. पूर्व एमआई कप्तान ने एक्स पर अपनी प्रैक्टिस की तस्वीरें शेयर कीं है. दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या(Hardik Pandya) ने कल के प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के कुछ सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिए. खासकर रोहित शर्मा के बारे में सवालो पर चुपी साधना पसंद किया. लेकिन उनके साथ अच्छे संबंध की बात भी कही. रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटाए जाने के बाद खिलाड़ियों के बीच संभावित दरार की ओर इशारा कर रही हैं. इस बीच, सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) अभी तक एमआई कैंप में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने 'दिल टूटने' की एमोजी वाली स्टोरी शेयर कर कुछ और ही संकेत दे दिया है. हालाँकि उन्होंने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है या स्टोरी के साथ कुछ भी पोस्ट नहीं किया है. पांच बार के आईपीएल चैंपियन की मौजूदा स्थिति के साथ पोस्ट का समय एमआई प्रशंसकों के लिए चिंताजनक संकेत हो सकता है.

पोस्ट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).