क्रिकेट

Sri Lanka vs Bangladesh Live Score, World Cup 2023: बांग्लादेश ने टॉस जीत के गेंदबाजी करने का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईसीसी विश्व कप 2023 का 38वें मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश आमने सामने हैं. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. बता दें की बांग्लादेश पहले ही विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है. वहीं श्रीलंका के भी संभावना काम है. बांग्लादेश ने 7 मैचों में बस 1 जीत हासिल की है.

Sri Lanka vs Bangladesh Live Score, World Cup 2023: बांग्लादेश ने टॉस जीत के गेंदबाजी करने का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka vs Bangladesh Live Score, World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के 38वें मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश आमने सामने हैं. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. बता दें की बांग्लादेश पहले ही विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है. वहीं श्रीलंका के भी संभावना काम है. बांग्लादेश ने 7 मैचों में बस 1 जीत हासिल की है. वहीं श्रीलंका को 7 मैचों में 2 जीत मिली है. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने की कोशिश करेंगी. दो गेम शेष रहते हुए, श्रीलंका के पास आठवें अंक तक पहुंचने का मौका है, लेकिन पिछले गेम में उन्हें भारत के हाथों जो हार मिली थी, जहां उन्हें 302 रन पर रोकने के बाद उन्हें 55 रन पर आउट कर दिया गया था, जिससे शायद उनका आत्मविश्वास कम हो गया है. इस बीच बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).