क्रिकेट

SRH vs CSK, IPL 2024 18th Match Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड लौटे पवेलियन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टूर्नामेंट अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स मजबूती स्थिति में बनी हुई है.

SRH vs CSK, IPL 2024 18th Match Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: Twitter)

SRH vs CSK, IPL 2024 18th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टूर्नामेंट अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स मजबूती स्थिति में बनी हुई है. दोनों टीमें अभी तक इस सीजन में 3-3 मुकाबले खेल चुकी हैं. हैदराबाद 2 अंकों के साथ सनराईजस हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर कब्जा जमाए हुए हैं. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का स्कोर 106/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).