क्रिकेट

South Africa vs Pakistan 2nd T20I 2024 Match Live Toss Update: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले ही 1-0 की बढ़त ले ली है.

South Africa vs Pakistan 2nd T20I 2024 Match Live Toss Update: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दक्षिण अफ़्रीका बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Toss Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचूरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जा रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले ही 1-0 की बढ़त ले ली है. दूसरे टी20आई से पहले, स्टार स्पीडस्टर एनरिक नोर्टजे पैर की अंगुली की चोट के कारण तीन मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का अगला मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है, दोनों टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख पलट सकते हैं. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. इन 23 मैचों में से पाकिस्तान ने 12 जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका 11 मौकों पर विजयी रहा है. दोनों टीमें इस समय फॉर्म में है. दोनों के बीच काटें की टक्कर होने की संभावना हैं. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).