क्रिकेट

SA Beat IND 1st Test 2023: साउथ अफ्रीका ने भारत को बुरी तरह से पारी और 32 रन से हराया, टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाई है. भारत 34.1 ओवर में मात्र 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है.

SA Beat IND 1st Test 2023: साउथ अफ्रीका ने भारत को बुरी तरह से पारी और 32 रन से हराया, टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल
साउथ अफ्रीका (Photo Credits: ICC/Twitter)

IND vs SA 1st Test Day 3 Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने भारत को बुरी तरह से  पारी और 32 रन से हराया है, विराट कोहली(76) का अर्धशतक बेकार चली गई है. टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया है. नद्रे बर्गर 4, कगिसो रबाडा 2 और मार्को जनसेन को 3 विकेट मिला है. तीसरे दिन के लंच ब्रेक के बाद टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 408 रन पर समेट दिया था, जिसके साथ ही उन्होंने भारत के ऊपर दर्ज की 163 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. इसमें डीन एल्गर ने 185 और मार्को जनसेन 84 की महत्वपूर्ण पारी खेला है. जसप्रीत बुमारह ने 4, सिराज 2, प्रसिद्ध, आश्विन, शार्दुल को 1- 1 विकेट मिला है. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस बीच टीम इंडिया की पहली पारी 67.4 ओवरों में 245 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए थे. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाई है. भारत 34.1 ओवर में मात्र 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).